चंदवा,लातेहार. थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह ने की. बैठक के दौरान ईद मिलादुन्नबी पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की गयी. मनोज चौधरी, असगर खान व इंद्रजीत शाह उर्फ बंटी साहू ने अपने विचार रखे.
अफवाह पर ध्यान नही दें
सभी ने कहा कि चंदवा क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए रही है. सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाते हुए शांति एवं सद्भाव का संदेश देना चाहिए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नही दें.
ये भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद की याद में जलसा का आयोजन, विधायक बोले - मो साहब के आदर्शों का करें अनुशरण
प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा
कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दे. लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. मौके पर पंसस नीलम देवी, मुखिया संगीता लकड़ा, फुलजेन्सिया टोपनो, भाजपा नेता मनोज पाठक, बिनेश्वर उंराव,अख्तर अंसारी व पुअनि संतदेव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
