बानपुर मुहल्ला में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

बानपुर मुहल्ला में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

लातेहार. संभावित बरसात को देखते हुए नगर पंचायत ने शहर के वार्ड संख्या दो बानपुर मुहल्ला मे नालियों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया. डीही मुरूप मुख्य पथ पर एसआरएलएम सेंटर के पास लोगों ने नालियों का अतिक्रमण कर उसे ढक दिया था. सोमवार को वार्ड पार्षद सुगंधी देवी के निर्देश पर सभी ढके हुए नालियों पर से अतिक्रमण हटाया गया. इसके बाद नालियों को दुरूस्त करने का काम किया गया. मौके पर वार्ड पार्षद सुगंधी देवी ने कहा कि वार्ड में लोगों की सुविधा के लिए हर कार्य किया जा रहा है. बरसात के पहले वार्ड दो के सभी गली-मुहल्ले में बनाये गये नालियों की साफ-सफाई का कार्य कराया जायेगा. इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था और पानी के लिए समुचित प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लोगों के साथ बैठक कर उनकी जरूरत के अनुसार कार्य करने का प्रयास हो रहा है. किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना आज चंदवा़ किसानों से किये गये वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल इकाई की पहल पर मंगलवार 19 मई को प्रखंड मुख्यालय में एक दिनी धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा. प्रखंड कार्यालय के समीप सुबह 11 बजे से धरना शुरू होगा. उक्त कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में आयोजित होगा. कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. उनके अलावे प्रखंड प्रभारी राकेश दुबे भी मौजूद रहेंगे. मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं और सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ यह आंदोलन आवाज बुलंद करने का काम करेगा. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, प्रदेश व जिला कार्यसमिति सदस्यों, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों, पंचायत अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों तथा समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >