लातेहार. मारवाड़ी युवा मंच जिला शाखा की बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अनूप महलका को मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष बनाया गया. जबकि रितेश महलका को सचिव और सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महलका ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है. आगामी सत्र में हमारी प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ाने तथा समाजहित में नए आयाम स्थापित करने की होगी. सचिव ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सक्रियता और टीम भावना में निहित होती है. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को मंच की गतिविधियों से जोड़कर समाजहित के कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की अपील की. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शाखा संगठन विस्तार, समाज सेवा एवं युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी. मौके पर सुशील अग्रवाल, विनोद महलका, संदीप अग्रवाल, मुकेश भूत, नरेश अग्रवाल, सुभाष महलका, निर्मल अग्रवाल समेत कई लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
अनूप महलका बने मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष
अनूप महलका बने मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष
