आंबेडकर विचार मंच मनायेगा शौर्य दिवस

आंबेडकर विचार मंच एवं रविदास कमेटी से जुड़े प्रमुख लोगों की बैठक पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के मुख्य संरक्षक बिरजू राम ने की.

बरवाडीह. आंबेडकर विचार मंच एवं रविदास कमेटी से जुड़े प्रमुख लोगों की बैठक पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के मुख्य संरक्षक बिरजू राम ने की. मौके पर एक जनवरी 2025 को भीमाकोरे गांव शौर्य दिवस समारोह मनाने पर चर्चा हुई. बैठक में बिरजू राम ने कहा कि भीमाकोरे गांव का संघर्ष का एक इतिहास है. जब देश के अंदर दलित वंचितों पर मनुवादी व्यवस्था हावी थी. इसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी गयी थी. इसी को लेकर हर वर्ष एक जनवरी को शौर्य दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा की इस वर्ष भी आंबेडकर विचार मंच की ओर से एक जनवरी 2025 को भीमाकोरे गांव शौर्य दिवस पुराना प्रखंड कार्यालय के मैदान में मनाया जायेगा. मौके पर अवधेश मेहरा, अजय दास, सुमन कुमारी, कमलेश सिंह, कृष्णा सिंह, कमलेश राम, रवींद्र राम व दिलकेश्वर राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >