बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर में छिपादोहर गांव निवासी दिव्यांग युवक पिंकू यादव को बीडीओ रेखा रेशमा मिंज ने व्हील चेयर प्रदान किया. बीडीओ ने दिव्यांग युवक को व्हील चेयर सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि व्हील चेयर मिलने से दिव्यांग व्यक्तियों को दैनिक आवागमन में काफी सहूलियत होती है, जिससे वे बिना किसी सहयोग के अपने कार्य कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं. मौके पर मुखिया कालो देवी, छिपादोहर मुखिया बेरोनिका कूजुर, पंचायत सेवक विजय शंकर राम, भाजपा नेता सुनील सिंह, अजित प्रसाद, अरुण कुमार व मिठू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर