परिवहन नियमों का पालन नहीं करने व शराब के कारण बढ़ रही दुर्घटनाएं

पिछले कुछ माह से चंदवा में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है.

प्रतिनिधि चंदवा. पिछले कुछ माह से चंदवा में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इसमे लोगों को जान माल की क्षति उठानी पड़ रही है. ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं साप्ताहिक हाट वाले दिन शुक्रवार और बुधवार को हो रही है. सबसे बड़ा कारण शराब सेवन कर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार का दिन चंदवा में मजदूरों की छुट्टी व साप्ताहिक हाट का दिन होता है. इस दिन पूरे प्रखंड से हजारों की संख्या में लोग बाजार आते हैं. बाजार आने के बाद वापसी के समय अधिकांश युवा वर्ग के लोग शराब हड़िया का सेवन कर वापस लौटते है. शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण शुक्रवार के शाम अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है. लोगों को जान माल की क्षति भी उठानी पड़ रही है. इन दिनों सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं एनएच 99 रांची-चतरा मुख्य मार्ग अंतर्गत भूषाढ़ से लेकर नगर मोड़ तक हो रही है. परिवहन विभाग और प्रशासन अगर शुक्रवार को उक्त मार्ग पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम चलाएं तो निश्चित तौर पर इस पर विराम लग सकती है. इसके अलावे विभाग को शहर के अलावे गांव टोले में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >