पिकअप वाहन से गिरकर युवक की मौत

सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा पंचायत के मुक्का गांव निवासी महेंद्र उरांव (42) पिता-महादेव उरांव की मौत पिकअप वाहन से गिर जाने से हो गयी.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा पंचायत के मुक्का गांव निवासी महेंद्र उरांव (42) पिता-महादेव उरांव की मौत पिकअप वाहन से गिर जाने से हो गयी. घटना रविवार रात करीब 9:00 बजे की है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी लोग लोहरदगा जिला से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप वाहन से अपने घर मुक्का गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा सड़क पर महेंद्र गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चे छोड़ गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >