गारू में होली पर गाजे-बाजे के साथ निकली युवाओं की टोली

गारू में होली पर गाजे-बाजे के साथ निकली युवाओं की टोली

गारू़ प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली पारंपरिक ढंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बुधवार को गारू मुख्यालय समेत बारेसांड़ और सरयू क्षेत्र में फागुनी बयार बही. गाजे-बाजे के साथ निकली युवाओं की टोलियों ने गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाया. इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आये. इससे पूर्व मंगलवार देर रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया. गांवों में बैगा (पुजारी) द्वारा विधि-विधान से पूजा के बाद होलिका प्रज्वलित की गयी, इसके बाद युवाओं ने जमकर आतिशबाजी कर त्योहार का स्वागत किया. बुधवार दोपहर तक रंगों से सराबोर होने के बाद शाम को अबीर-गुलाल और मेल-मिलाप का दौर चला. लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर पकवानों का आनंद लिया और बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सक्रिय रही पुलिस : शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा और बारेसांड़ थाना प्रभारी दल-बल के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे. कोटाम और कबरी सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्ती तेज रही. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे प्रखंड में त्योहार शांतिपूर्ण रहा. प्रशासन की सक्रियता के कारण लोगों ने निर्भीक होकर भाईचारे के साथ रंगों का आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >