बरवाडीह में सौहार्द्र के साथ मनी रामनवमी

अखाड़ों के साथ मुसलिम समुदाय के लोगों को भी मंच से किया गया सम्मानित बरवाडीह : रामनवमी एकता और भाईचारा के साथ संपन्न हो गया. प्रखड मुख्यालय के बस स्टैंड के महावीर चौक पर बुधवार की रात सभी आखडों के मिलन समारोह का आयोजन अपना अधिकार अपना सम्मान मंच और स्थानीय अखड़ा के माध्यम से […]

अखाड़ों के साथ मुसलिम समुदाय के लोगों को भी मंच से किया गया सम्मानित
बरवाडीह : रामनवमी एकता और भाईचारा के साथ संपन्न हो गया. प्रखड मुख्यालय के बस स्टैंड के महावीर चौक पर बुधवार की रात सभी आखडों के मिलन समारोह का आयोजन अपना अधिकार अपना सम्मान मंच और स्थानीय अखड़ा के माध्यम से आयोजित किया गया. इसमें खुरा, पुरानी बस्ती भगत सिंह चौक, पहाड़ी मंदिर, चमरडीहा समेत कई अखाड़ों ने अपनी अपनी झाकियां निकाली.
इस दौरान कलाकारों द्वारा करतब का प्रदर्शन किया गया.
कार्यक्रम में मौजूद एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, सीओ राकेश सहाय इस्पेक्टर अवधेश सिंह, थाना प्रभारी रंतन कुमार सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सजय सुबोध, जिप सदस्य नाजमा परवीण ,उप प्रमुख पकंज कुमार और जामा मसजिद के सदर जनबा रफीक साहब, मुखिया सुनिता टोप्पो, समाजसेवी डॉ भूपेंद्र सिंह ने प्रखंड के सभी आखड़ों और कई मुसलिम समुदाय के लोगों को तलवार और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया.
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल सिंह, जेएसएस अजय पांडे, भाजपा प्रदेश समिति सदस्य अस्फाख मुन्ना, असलम अंसारी, मनोज जयसवाल, युवा नेता दिलीप सिंह यादव, रविशेखर सिंह, नरेश चौरसिया, पुटुन सिंह, मनीष सिंह ,इंदु भूषण आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >