इसीआरकेयू के प्रयास से अवधेश का रिमूवल वापस

चार से आमरण अनशन पर थे अवधेश शर्मा बरवाडीह : इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री संतोष तिवारी के सार्थक प्रयास से अवधेश शर्मा का रिमूवल आदेश वापस हो गया. इसके साथ ही अवधेश शर्मा का आमरण अनशन भी चौथे दिन समाप्त हो गया. रेल परिचालन बाधित करने के आरोप में रेल सेवा से हटाये गये […]

चार से आमरण अनशन पर थे अवधेश शर्मा
बरवाडीह : इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री संतोष तिवारी के सार्थक प्रयास से अवधेश शर्मा का रिमूवल आदेश वापस हो गया. इसके साथ ही अवधेश शर्मा का आमरण अनशन भी चौथे दिन समाप्त हो गया. रेल परिचालन बाधित करने के आरोप में रेल सेवा से हटाये गये अवधेश शर्मा रिमूवल आदेश वापसी की मांग को लेकर 24 मार्च से रेलवे स्टेशन में आमरण अनशन पर बैठे थे.
आमरण अनशन के चौथे दिन इस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री संतोष तिवारी, अजय कुमार पांडेय व रेलवे एडीएमइ विनय कुमार व अन्य सदस्यों ने अवधेश शर्मा से अनशन तोड़ने का आग्रह किया. श्री शर्मा ने अपनी मांगे श्री तिवारी व एडीएमइ के समक्ष रखी. इसके उपरांत श्री तिवारी व एडीएमइ ने धनबाद डीआरएम से अवधेश शर्मा के आग्रह को रखते हुए उसका रिमूवल आदेश वापसी का अनुरोध किया.
श्री शर्मा व रेल अधिकारियों से दो घंटे तक चली सार्थक वार्ता के उपरांत अधिकारियों ने रिमूभल आदेश वापसी का लिखित आदेश दिया. धनबाद डीआरएम मनोज अखौरी के लिखित रिमूवल वापसी आदेश के बाद श्री शर्मा ने आमरण अनशन तोड़ने का निर्णय लिया. इसके उपरांत संतोष तिवारी, एडीएमइ विनय कुमार,स्टेशन प्रबंधक टी मूर्मू,आरपीएफ इंस्पेक्टर अरुण राम, मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष अजय यादव, एसएस यादव ने सामूहिक रूप से जूस पिलाकर अवधेश शर्मा का आमरण अनशन समाप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >