बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एआईआरएफ के आह्वान पर रेलवे बोर्ड के नकारात्मक व तानाशाही रवैया के विरोध में इसीआरकेयू की बरवाडीह शाखा द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शाखा सचिव एसएस यादव ने किया. धरना में इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री संतोष तिवारी ने कहा की रेल कर्मचारी अपनी लंबित मांग को लेकर एकजुट हों.
रेलवे बोर्ड रेल कर्मचारियों को एक साजिश के तहत उनकी मांगों को लेकर आंदोलन से बाहर करना चाहता है और इसके लिए यूनियन के सक्रिय सदस्यों में से 4200 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों व पदाधिकारियों को यूनियन छोड़ने का आदेश दिया है. इसीआरकेयू समेत अन्य रेल कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध किया है. श्री तिवारी ने इस आदेश को वापस लेने तक विरोध प्रदर्शन करने पर जोर दिया. मौके पर प्रवक्ता अजय कुमार पांडेय, बीबी प्रधान , एसके पाठक, संतोष दुबे, एम के श्रीवास्तव,रंजित कुमार राणा, बीके पांडेय समेत इसीआरकेयू के चालक, सहायक चालक, गार्ड आदि उपस्थित थे.
