केरल सरकार की हिंसात्मक नीति नहीं चलेगी

लातेहार : संघ व भाजपा के खिलाफ केरल सरकार द्वारा की जा रही हिंसात्मक कार्रवाई के खिलाफ जनाधिकार समिति, लातेहार ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता बलिराम सिंह ने की. धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरएसएस के पलामू प्रमंडल संचालक जानकीनंदन राणा ने कहा कि केरल सरकार की हिंसात्मक कार्रवाई […]

लातेहार : संघ व भाजपा के खिलाफ केरल सरकार द्वारा की जा रही हिंसात्मक कार्रवाई के खिलाफ जनाधिकार समिति, लातेहार ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता बलिराम सिंह ने की. धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरएसएस के पलामू प्रमंडल संचालक जानकीनंदन राणा ने कहा कि केरल सरकार की हिंसात्मक कार्रवाई बरदास्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा वाले संस्था व व्यक्तियों के खिलाफ की जाने वाली ऐसी कार्रवाई से राष्ट्र कमजोर होगा. वरीय अधिवक्ता सह जिला संघ चालक राजमणी प्रसाद ने कहा कि ऐसी दमनात्मक प्रवृति रखने वाली सरकार को बने रहना अनैतिक है.

सरकार के इशारे पर संघ व भाजपा तथा अन्य राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को चुन-चुन कर पीटा जा रहा है. विभाग कार्यवाह राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी को जीने का अधिकार दिया गया है, लेकिन केरल सरकार संविधान का उल्लघंन कर रही है. कुंति देवी ने कहा कि केरल में हिंदुत्व व राष्ट्रवादी विचारधारा का अलख जगाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उन पर कार्रवाई की जा रही है. लव कुमार दुबे ने कहा कि वामपंथी कभी भी देश के साथ खड़े नहीं हुए हैं. 1962 की लड़ाई में भी वे चीन का समर्थन कर रहे थे. त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि वामपंथियों से देश को सबसे अधिक खतरा है. मंच संचालन हरिओम भाटिया ने किया.

धन्यवाद ज्ञापन मुख्य शिक्षक अनिल कुमार ने किया. धरना में राजधनी प्रसाद यादव, लव कुमार दुबे, राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद गुप्ता, रानी देवी, उमेश नारायण सिंह, अरविंद कुमार, सुदामा प्रसाद गुप्ता, अमीत नाथ शाहदेव, मोहर सिंह यादव, जय कुमार सिंह, कुंति देवी, संतोष पासवान, प्रेमचंद पांडेय, रामदेव सिंह, अंकित पांडेय, संदीप गुप्ता, रमेश गुप्ता, रैनबो हेंब्रम, श्याम लाल टाना भगत, वीरेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, संजीत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >