एसपी ने ग्रामीणों को बांटे कंबल साड़ी व धोती

गारू : लातेहार जिले के एसपी अनूप कुमार बिरथरे ने गारू थाना क्षेत्र के सुरकुमी गांव में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच कंबल, साड़ी, धोती, चादर एवं पठन पाठन व खेल सामग्री का वितरण किया. लातेहार एसपी श्री बिरथरे सदल-बल गुरुवार को नक्सल प्रभावित सुरकुमी गांव बाइक से पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सुरकुमी स्थित […]

गारू : लातेहार जिले के एसपी अनूप कुमार बिरथरे ने गारू थाना क्षेत्र के सुरकुमी गांव में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच कंबल, साड़ी, धोती, चादर एवं पठन पाठन व खेल सामग्री का वितरण किया. लातेहार एसपी श्री बिरथरे सदल-बल गुरुवार को नक्सल प्रभावित सुरकुमी गांव बाइक से पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सुरकुमी स्थित मवि का निरीक्षण किया.
इससे पूर्व स्कूली बच्चों के साथ एसपी श्री बिरथरे एवं कोबरा के जवानों ने संयुक्त रूप से राष्ट्र गान गाया. ग्रामीणों ने एसपी से स्कूल में शिक्षक के समय पर नहीं आने, चापानल के अभाव में चूआं से पानी पीने, रोजगार के अभाव में पलायन करने समेत कई समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान महुआडांड़ एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, मुखिया शिवशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >