कई परियोजनाएं नहीं उतरीं धरातल पर

सुनील कुमार लातेहार : लातेहार में कई बड़ी परियोजनाएं आज तक अधूरी हैं. उत्तर कोयल जल विद्युत परियोजना मंडल, पांच वर्षों से बंद अभिजीत एवं एस्सार का पावर प्लांट, ओएनजीसी का बहुप्रतीक्षित गैस उत्खनन, तुबेद कोल माइंस, जगलदग्गा व बनहरदी कोलियरी, गणेशपुर, चमातू कोल ब्लॉक समेत कई परियोजना शुरू कराने की लातेहारवासी मांग कर रहे […]

सुनील कुमार
लातेहार : लातेहार में कई बड़ी परियोजनाएं आज तक अधूरी हैं. उत्तर कोयल जल विद्युत परियोजना मंडल, पांच वर्षों से बंद अभिजीत एवं एस्सार का पावर प्लांट, ओएनजीसी का बहुप्रतीक्षित गैस उत्खनन, तुबेद कोल माइंस, जगलदग्गा व बनहरदी कोलियरी, गणेशपुर, चमातू कोल ब्लॉक समेत कई परियोजना शुरू कराने की लातेहारवासी मांग कर रहे हैं. बजट को लेकर यहां होने वाली संगोष्ठी में मुख्यमंत्री रघुवर दास यहां की जनता के साथ बैठ कर योजनाएं बनायेंगे.
पिछले पांच वर्ष पहले यहां अचानक विकास की बाढ़ आयी थी. झरिया कोलियरी से भी बड़ी तुबेद कोलियरी का काम टीसीएमएल ने बड़ी तेजी से शुरू किया था. सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदने के उपरांत कंपनी अपना कारोबार समेट ली. ऐसी ही हालत अभिजीत एवं एस्सार पावर प्लांटों की है, जो करीब 90 फीसदी काम पूरा कर चुके हैं.
लेकिन इन कारोबारियों ने अपना काम समेट लिया. इतना ही नहीं आधा दर्जन कोलियरी जोशुरू होने की तिथि के इंतजार में थीं, गायब हो गयीं. सभी कॉरपोरेट घराने यहां से चलते रहे और लोगों का सपना अधूरा रह गया. मुख्यमंत्री के आगमन से जिला वासियों की उम्मीद बढ़ी है. उन्हें लग रहा है कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के दिन बहुरने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >