मुख्यमंत्री कल आयेंगे प्रशासन कर रहा तैयारी

पलामू प्रमंडलीय संगोष्ठी में लेंगे भाग लातेहार : ख्यमंत्री रघुवर दास वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट के लिए आम नागरिकों से सुझाव लेने के लिए एक दिसंबर को लातेहार के बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित पलामू प्रमंडलीय संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सह वित्त विभाग (वित्त प्रभाग), रांची ने तैयारी […]

पलामू प्रमंडलीय संगोष्ठी में लेंगे भाग
लातेहार : ख्यमंत्री रघुवर दास वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट के लिए आम नागरिकों से सुझाव लेने के लिए एक दिसंबर को लातेहार के बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित पलामू प्रमंडलीय संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सह वित्त विभाग (वित्त प्रभाग), रांची ने तैयारी पूरी करने का निर्देश उपायुक्त, लातेहार को दिया गया है. उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाहरणालय में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, लातेहार को राजहार स्थित हैलीपैड बनाने एवं सर्किट हाउस में तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को बहुउद्देश्यीय भवन के रंग रोगन व सफाई का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण प्रमंडल को हेलीपैड से सर्किट हाउस तक सड़क के गड्डों को भरने का निर्देश दिया.
बैठक में उप विकास आयुक्त, लातेहार आदि उपस्थित थे.
अधिकारियों ने किया निरीक्षण : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता व उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों ने बहुउद्देश्यीय भवन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया. अधिकारियों ने राजहार स्थित अस्थायी हेलीपैड का भी निरीक्षण किया. उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कई निर्देश जारी किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >