करंट से बिजली मिस्त्री घायल

बालूमाथ : मुख्यालय स्थित प्रसाद पेटोल पंप के सामने 11 हजार वोल्ट की तार में फॉल्ट खोजने के लिए थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम निवासी बिजली मिस्त्री निर्मल प्रजापति बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक बिजली आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया. बिजली मिस्त्री का पैर व […]

बालूमाथ : मुख्यालय स्थित प्रसाद पेटोल पंप के सामने 11 हजार वोल्ट की तार में फॉल्ट खोजने के लिए थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम निवासी बिजली मिस्त्री निर्मल प्रजापति बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक बिजली आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया. बिजली मिस्त्री का पैर व हाथ बुरी तरह झुलस गया. आस पास के ग्रामीणों ने उसे बालूमाथ अस्पताल लाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. मालूम हो कि बालूमाथ में दो दिनों से बिजली नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >