त्योहार से आपसी सौहार्द्र बढ़ता है: प्रकाश राम

लातेहार : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि त्योहार से आपसी सौहार्द्र बढ़ता है. विधायक श्री सिंह सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में मंगलवार को दीपावली के बाद आयोजित होने वाले जतरा मेला के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति बचाये रखने की जरूरत है. यह मेला […]

लातेहार : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि त्योहार से आपसी सौहार्द्र बढ़ता है. विधायक श्री सिंह सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में मंगलवार को दीपावली के बाद आयोजित होने वाले जतरा मेला के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति बचाये रखने की जरूरत है. यह मेला वर्षों से यहां आयोजित हो रहा है, ऐसे में इस पर्व को यहां बरकरार रखने की दरकार है. ग्रामीण इसे यहां काफी उत्साह से मनाते हैं.
विधायक श्री राम ने मांदर बजा कर जतरा का शुभारंभ किया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गये. मौके पर झाविमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, कौशल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >