स्वच्छता से ही गांव में हो सकता है विकास

चंदवा : गांव-टोले, पंचायत व शहर की साफ-सफाई जरूरी है. स्वच्छता से ही विकास की क्रांति लायी जा सकती है. एक-एक टोले में गंदगी की साफ-सफाई व ओडीएफ को लेकर सरकार लगातार कार्यक्रम चला रही है. हमें भी भरपूर सहयोग करना चाहिए. उक्त बातें बीडीओ देवदत्त पाठक ने चंदवा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में स्वयं […]

चंदवा : गांव-टोले, पंचायत व शहर की साफ-सफाई जरूरी है. स्वच्छता से ही विकास की क्रांति लायी जा सकती है. एक-एक टोले में गंदगी की साफ-सफाई व ओडीएफ को लेकर सरकार लगातार कार्यक्रम चला रही है.
हमें भी भरपूर सहयोग करना चाहिए. उक्त बातें बीडीओ देवदत्त पाठक ने चंदवा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित साफ-सफाई कार्यक्रम के दौरान कही. इस दौरान समूह की महिलाओं ने रैली भी निकाली. लोगों को गंदगी से दूर रहने व स्वच्छता को अपनी आदत बना लेने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाया. मुखिया पुष्पा देवी, संगीता लकड़ा व पंसस नीलम देवी ने लोगों से कहा कि शौचालय का प्रयोग करें. खाना खाने से पहले व शौचालय से आने के बाद अच्छी तरह साबुन से हाथ धोयें. यह आदत बच्चों में डालें. मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
उधर अलौदिया गांव में भी सफाई अभियान चलाया गया. दिनेश प्रसाद, जगरनाथ प्रसाद, प्रकाश साव, तबरेज खान, सुदीन मियां, कुलामन साव, राजेश साव, दिलीप पाठक, धनंजय सिंह, विक्रम कुमार व ऑपरेटर परमेश्वर कुशवाहा सफाई अभियान में लगे हैं. अलौदिया पंचायत को राष्ट्रपति द्वारा निर्मल पंचायत का दरजा मिल चुका है बावजूद इन दिनों पंचायत में गंदगी का अंबार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >