पारा शिक्षकों ने कहा : धमकी न दे सरकार

लातेहार : पारा शिक्षकों ने सरकार की उस चेतावनी की निंदा की है जिसमें कहा गया है कि 25 अक्तूबर तक पारा शिक्षक हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटें, नहीं तो बरखास्त किये जायेंगे. पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार व संरक्षक अभिनव मिश्रा ने कहा कि जब तक सरकार पारा शक्षिक संघ […]

लातेहार : पारा शिक्षकों ने सरकार की उस चेतावनी की निंदा की है जिसमें कहा गया है कि 25 अक्तूबर तक पारा शिक्षक हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटें, नहीं तो बरखास्त किये जायेंगे. पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार व संरक्षक अभिनव मिश्रा ने कहा कि जब तक सरकार पारा शक्षिक संघ की मांगों पर विचार नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य दशहरा एवं दीपावली पर पारा शिक्षकों को नियमित कर तोहफा दे रहे हैं, वहीं झारखंड सरकार अपने हक के लिए आंदोलन करने वाले पारा शिक्षकों को हटाने की चेतावनी दे रही है. सरकार के इस आदेश की निंदा करने वालों में अरविंद कुमार, पवन यादव, अनूप कुमार, सत्यनारायण ठाकुर, उमेश सिंह, उमेश साहु, सुनील साहु, शेखर यादव, मिथिलेश यादव, दिलीप प्रसाद, महाभारत भगत, समोधी यादव, बेलाल अहमद, गोविंदा कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >