हिरासत में भेजे गये डीजेएन के सीएमडी

केंद्रीय कारागार रांची से प्रोडक्शन वारंट पर सीजेएम की अदालत में पेश हुआ आरोपी लातेहार. चर्चित निवेश कंपनी डीजेएन के सीएमडी जितेंद्र मोहन को रांची पुलिस ने प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष श्रीवास्तव की अदालत में शुक्रवार को दोपहर में पेश किया. अदालत ने उन्हें आगामी 19 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]

केंद्रीय कारागार रांची से प्रोडक्शन वारंट पर सीजेएम की अदालत में पेश हुआ आरोपी
लातेहार. चर्चित निवेश कंपनी डीजेएन के सीएमडी जितेंद्र मोहन को रांची पुलिस ने प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष श्रीवास्तव की अदालत में शुक्रवार को दोपहर में पेश किया. अदालत ने उन्हें आगामी 19 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मालूम हो मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लातेहार की अदालत द्वारा गत 29 सितंबर 2016 को भी श्री मोहन को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट बिरसा केंद्रीय कारागार होटवार, रांची को भेजा गया था. उक्त प्रोडक्शन वारंट के आधार पर आरोपी को रांची के पुअनि नगीना राय ने स्थानीय अदालत में पेश किया.
क्या है मामला : डीजेएन कोमोडिटी के स्थानीय प्रबंधक गया कुमार वर्मा ने गत 17 सितंबर ’16 को लातेहार सदर थाना में कंपनी के सीएमडी जितेंद्र मोहन समेत तीन के विरुद्ध गबन एवं धोखाधड़ी का मुकदमा लातेहार थाना कांड संख्या 146/2016 दर्ज कराया था. सूचक श्री वर्मा ने करोड़ों रुपये स्थानीय निवेशकों से वसूल कर भागने का आरोप लगाया है.
उक्त मामले का विचारण जीआर 655/2016 के तहत किया जा रहा है. सनद रहे गत 20.01.2016 को डीजेएन ने लातेहार में कार्यालय खोल कर लगभग तीन करोड़ रुपये स्थानीय निवेशकों से शेयर मार्केटिंग के नाम पर वसूल कर कार्यालय में ताला बंद कर दिया था. निवेशकों में निशिकांत झा ने भी उपभोक्ता फोरम में शिकायतवाद दायर कराया था. फोरम के चेयरमैन विशेश्वर झा प्रवीर ने जितेंद्र मोहन को अदालत में प्रस्तुत करने हेतु सम्मन जारी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >