शिक्षिकाएं हड़ताल पर, पठन-पाठन प्रभावित

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की सभी दीर्घकालीन शिक्षिकाएं व कर्मी हड़ताल पर चंदवा : सेवा स्थायी करण व वेतन बढ़ोतरी की मांग पर गुरुवार से जिले के सभी कस्तूरबा आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिकाएं व कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. इसके बाद से जहां विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित है, वहीं […]

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की सभी दीर्घकालीन शिक्षिकाएं व कर्मी हड़ताल पर
चंदवा : सेवा स्थायी करण व वेतन बढ़ोतरी की मांग पर गुरुवार से जिले के सभी कस्तूरबा आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिकाएं व कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. इसके बाद से जहां विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित है, वहीं बच्चियों के खाने-पीने व सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चंदवा कस्तूरबा की पांच शिक्षिका, एक रसोइया व एक चौकीदार अपनी मांग के आलोक में हड़ताल पर चले गये हैं. गार्ड सरोज लकड़ा मौजूद दिखी. फिलवक्त विद्यालय में अंश कालिक पांच शिक्षक व एक रसोइयां मौजूद है. अंश कालिक शिक्षिका मिलरेड लकड़ा को ही विद्यालय का प्रभार सौंपा गया है.
अंश कालिक शिक्षक ही बच्चियों को पढ़ा रहे है. शिक्षिकाओं व चौकीदार के नहीं रहने पर बच्चियों के खाने-पीने व सुरक्षा की दृष्टि के कारण अभिभावक बच्चियों को छुट्टियों के बाद विद्यालय नहीं भेज रहे हैं.
हालांकि धीरे-धीरे बच्चियां विद्यालय पहुंच रही है. शुक्रवार को विद्यालय में 49 छात्राएं थी. रसद सामग्री नहीं रहने के कारण गुरुवार की रात बच्चियों को खाने-पिने में काफी कठिनाइ हुई. शुक्रवार की दोपहर विद्यालय को जरूरत के सामान उपलब्ध कराये गये है. लोगों ने सरकार से आवासीय विद्यालय के शिक्षकों की मांग जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >