मॉडल डिग्री कॉलेज गोवा का निर्माण फिर हुआ शुरू

लातेहार : पिछले कई सप्ताह से बंद मॉडल डिग्री कॉलेज गोवा का भवन निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ हो गया है. करीब सात करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस भवन में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए उग्रवादियों ने काम बंद करा दिया था. ठेकाकर्मियों ने लेवी के कारण काम बंद रहने की बात […]

लातेहार : पिछले कई सप्ताह से बंद मॉडल डिग्री कॉलेज गोवा का भवन निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ हो गया है. करीब सात करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस भवन में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए उग्रवादियों ने काम बंद करा दिया था. ठेकाकर्मियों ने लेवी के कारण काम बंद रहने की बात कही थी.

उक्त भवन के निर्माण की जांच विधायक हरिकृष्ण सिंह ने की थी. दूसरी ओर गोवा ग्राम से सटे झरिया में निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है. करीब चार करोड़ रुपये की लागत से एनएच पर झरिया पुल का काम 16 अगस्त से बंद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >