नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए दो युवक

बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन से सब्जी बेचनेवालों ने दोनों को टोरी स्टेशन में उतारा चंदवा : बरवाडीह गोमो पैसेंजर से बुधवार को सब्जी बेचनेवालों ने जहरखुरानी के शिकार दो युवकों को टोरी स्टेशन पर उतारा. जहरखुरानी गिरोह ने दोनों को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से रुपये व मोबाइल फोन लूट लिये. दोनों युवक फिलहाल […]

बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन से सब्जी बेचनेवालों ने दोनों को टोरी स्टेशन में उतारा
चंदवा : बरवाडीह गोमो पैसेंजर से बुधवार को सब्जी बेचनेवालों ने जहरखुरानी के शिकार दो युवकों को टोरी स्टेशन पर उतारा. जहरखुरानी गिरोह ने दोनों को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से रुपये व मोबाइल फोन लूट लिये. दोनों युवक फिलहाल कुछ भी ठीक तरह से बता पाने में असमर्थ हैं.
उनकी पहचान सुनील प्रजापति (बड़गांव) व सुरेंद्र यादव (नवीनगर) के रूप में हुई. सुरेंद्र का कहना है कि वह हावड़ा जाने वाली ट्रेन में सोया था. उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है. दोनों पैसेंजर ट्रैन में कैसे पहुंचे, उन्हें कुछ भी याद नहीं. खबर लिखे जाने तक दोनों स्टेशन परिसर में ही बेसुध पड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >