बरवाडीह : प्रखंड मुख्यालय से सटे आदर्शनगर छठ नदी के समीप गड्ढे में जमे पानी में गुरुवार की दोपहर नहाने के क्रम में पांच वर्षीय बच्ची अहिरपुरवा निवासी सद्दाम हुसैन की बेटी मुनमुन की मौत हो गयी.
छठ नदी घाट के समीप जमे हुए पानी में अहिर पुरवा ग्राम के पांच-छह बच्चे नहा रहे थे. इस दौरान मुनमुन पानी में डूब गयी. ग्रामीणों ने उसे पानी से निकाला. बताया जा रहा है कि पानी में नहाने के दौरान किसी पत्थर से चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी.
