गारू की अंधेरी बस्तियों में जल्द पहुंचेगी रोशनी, 30 अप्रैल तक मिलेगी एनओसी

गारू की अंधेरी बस्तियों में जल्द पहुंचेगी रोशनी, 30 अप्रैल तक मिलेगी एनओसी

गारू़ स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन देवी मंडप धाम परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष बिजली, सड़क, पुल-पुलिया और खेल मैदान के सुंदरीकरण सहित कई लंबित मांगें रखीं. ग्रामीणों ने बताया कि व्याघ्र परियोजना (पीटीआर) क्षेत्र होने के कारण वन विभाग से एनओसी नहीं मिल रही है, जिससे विकास कार्य बाधित हैं. बिजली और पुल निर्माण पर वन विभाग का पेंच : बैठक में सुरकुमी, हेसवा और रमनदाग जैसे गांवों का मुद्दा प्रमुखता से उठा. ग्रामीणों ने शिकायत की कि वन विभाग की रोक के कारण इन गांवों में बिजली और सड़क का काम अटका हुआ है. वहीं, कुंडल नदी पर निविदा होने के बावजूद पुल का निर्माण नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने सांसद से इन गांवों में जल्द बिजली मुहैया कराने की गुहार लगायी. सांसद ने तत्काल व्याघ्र परियोजना के उप निदेशक से फोन पर वार्ता कर समस्या की जानकारी ली. एनओसी और कम्युनिटी भवन की घोषणा : सांसद की पहल पर उप निदेशक ने आश्वासन दिया कि इन क्षेत्रों के लिए 30 अप्रैल तक एनओसी क्लियर कर दी जायेगी. सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि एनओसी मिलते ही बिजली, पुल और सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जायेगा. इसके साथ ही सांसद ने प्रखंड मुख्यालय में चार लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी भवन निर्माण कराने की घोषणा की. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, प्रखंड प्रतिनिधि मंगल उरांव, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, संतोष यादव, मुखिया सुनेश्वर सिंह, रामलाल प्रसाद, अनिल पाठक, अनूप कश्यप, लक्ष्मण सिंह, दिनेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, तुलसी प्रजापति और सतीश कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >