स्थापना दिवस पर भाजपा का ध्वजारोहण, मोदी सरकार की उपलब्धी गिनायी

स्थापना दिवस पर भाजपा का ध्वजारोहण, मोदी सरकार की उपलब्धी गिनायी

चंदवा़ भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय उर्फ रिक्की वर्मा कर रहे थे. ध्वजारोहण के बाद आयोजित सभा में मंडल अध्यक्षद्वय ने पार्टी का इतिहास, विचारधारा व मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के साथ कार्य करनेवाली पार्टी है. स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर इस पार्टी का गठन हुआ था. यह आज राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प को आगे ले जा रही है. यहां अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता का भी सम्मान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उदारहण हैं. मोदी सरकार के सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया. संचालन सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने किया. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवृक्ष चौधरी, संजय साव, बिनोद कुमार गुड्डु, लाल आशीष नाथ शाहदेव, रोहित शाहदेव, बबलू सोनी, चंद्रभूषण केसरी, सूर्यनारायण साहू, मीनाक्षी देवी, विभा देवी, वीरेंद्र प्रसाद, कामता पंचायत अध्यक्ष मनोज पाठक, रविंदर साव साहू, अनिल यादव समेत कई कार्यकर्ता व पदधारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >