प्रतिबिंब नहीं, आइना बनें : डीसी

आंचलिक पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर कार्यशाला शनिवार को आंचलिक पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें डीसी ने कहा कि न गलत करें और न ही गलत होने दें. इसका विरोध करें. प्रशासन हरसंभव मदद करेगा. चंदवा : उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता जिम्मेवारियों से भरा कार्य है. […]

आंचलिक पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर कार्यशाला
शनिवार को आंचलिक पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें डीसी ने कहा कि न गलत करें और न ही गलत होने दें. इसका विरोध करें. प्रशासन हरसंभव मदद करेगा.
चंदवा : उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता जिम्मेवारियों से भरा कार्य है. प्रशासन व पत्रकार का ध्येय एक है. इन दोनों की जिम्मेवारी भी एक है. बगैर शर्त के निष्पक्ष बातों को सामने लाना ही पत्रकारिता है.
श्री शुक्ल शनिवार को चंदवा स्थित मार्गीय सुविधा केंद्र में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की चंदवा इकाई द्वारा आयोजित आंचलिक पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर एक दिनी कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रतिबिंब के बजाये आइना बनने की बात कही. उन्होंने कहा कि न आप नौकरी कर रहे हैं और न मैं, यह सिर्फ सेवा है. संगठन में ही शक्ति है. लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कहीं गलत हो रहा हो, तो उसे सामने लायें. प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है.
उन्होंने हरिशंकर परसाई के व्यंग्य को पढ़ने की बात कही. इससे पूर्व लोगों ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया. डीसी श्री शुक्ल के अलावा एसडीपीओ पुरुषोतम कुमार सिंह, बीडीओ देवानंद राम, सीओ रविश राज सिंह, एसोसिएशन के संयोजक शहनवाज हसन, रांची के आये संजीव शेखर, मोहन सिंह, दिलीप सिंह परिहार, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र वैद्य ने कार्यक्रम की शुरुआत की.
संयोजक श्री हसन ने कहा कि पत्रकार खबर संकलन के दौरान अपनी सीमाओं को पार न करें. अप्रैल माह से सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा. आनेवाले दिनों में विशेष एप के माध्यम से पत्रकार मित्रों को मदद मिलेगी. रांची से आये संजीव शेखर ने कहा कि इस पेशे में बॉडी लैंगवेज महत्वपूर्ण है.
लेखनी ऐसी होनी चाहिए कि यह लाइन ऑफ एक्शन हो जाये. उपस्थित लोगों से कहा कि पॉजिटिव न्यूज पर ज्यादा ध्यान दें. पत्रकारों को लगातार पढ़ते रहने की बात कही. मंच संचालन प्रभाकर मिश्र ने किया. कार्यशाला में सवाल-जबाव भी किये गये. मौके पर जिले के लातेहार, चंदवा, महुआडांड़, गारू, बरवाडीह, मनिका, बारियातू, बालूमाथ व हेरहंज प्रखंड के पत्रकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >