डीडीओ को निलंबित करने का निर्देश

डीडीओ को निलंबित करने का निर्देश

लातेहार ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने टीचर अटेंडेंस की समीक्षा करते हुए ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की जांच की, जिसमें पाया गया कि कुछ शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं है. इसके बावजूद उनका वेतन निर्गत कर दिया गया है. इस पर डीसी ने संबंधित प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने ऐसे मामलों में संबंधित डीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित करते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही. उपायुक्त ने आधार कार्ड एवं अपार कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन करते हुए 30 अप्रैल तक आधार कार्ड एवं अपार कार्ड जनरेशन का कार्य हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये. बैठक में स्टीयरिंग कमेटी, पोशाक , छात्रवृति, पोषण वाटिका, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण, विद्यालय में खाद्यान्न की प्रत्येक माह की समय पर उपलब्धता समेत अन्य विषयों की जानकारी लेते हुए बिंदुवार समीक्षा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >