हाइवा के धक्के से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

हाइवा के धक्के से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित हीरो शोरूम के समीप कोयला लदे एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को जोरदार धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में कार सवार लोग और आसपास मौजूद राहगीर बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंडप मोहल्ला निवासी गिरेंद्र यादव अपनी पत्नी और मां के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने कार के दाहिने हिस्से में धक्का मार दिया, जिससे कार का अगला पहिया ब्लास्ट हो गया और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक लिया और चालक को जमकर फटकार लगायी. कार मालिक ने वाहन मालिक से मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बालूमाथ-चंदवा और हेरहंज मार्ग पर कोयला लदे भारी वाहनों के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन मार्गों पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है. बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण

बालूमाथ. उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को बालूमाथ, बारियातू तथा हेरहंज प्रखंड के बीएलओ और पर्यवेक्षकों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान एसआइआर, नेशनल हाउस नंबर, एएसडी और मैपिंग कार्यों को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर कर्मियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि एसआइआर के सभी नियमों का पालन करते हुए कार्यों को पूरी शुद्धता के साथ पूरा करें. प्रशिक्षण में बीएलओ की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही उसका समाधान किया गया. मौके पर बीडीओ सोमा उरांव, हेरहंज बीडीओ अमित कुमार, अतहर रजा, मनोज कुमार, चंदन पांडेय सहित तीनों प्रखंडों के निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >