घटना के लिए संघ जिम्मेवार : वृंदा

पशु व्यापारी हत्याकांड . पीड़ित परिवारवालों से मिलने पहुंच रहे हैं नेता, आज आयेंगे हेमंत सोरेन बालूमाथ/चंदवा/हेरहंज : माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात सोमवार को नवादा व आराहरा पहुंचकर मारे गये पशु व्यापारियों के परिवारवालों से मिली. उन्होंने कहा कि वृंदा करात ने कहा कि पशु व्यापारियों की हत्या के जिम्मेवार सीधे तौर पर […]

पशु व्यापारी हत्याकांड . पीड़ित परिवारवालों से मिलने पहुंच रहे हैं नेता, आज आयेंगे हेमंत सोरेन
बालूमाथ/चंदवा/हेरहंज : माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात सोमवार को नवादा व आराहरा पहुंचकर मारे गये पशु व्यापारियों के परिवारवालों से मिली. उन्होंने कहा कि वृंदा करात ने कहा कि पशु व्यापारियों की हत्या के जिम्मेवार सीधे तौर पर संघ और उसके अन्य संगठन है. राज्य व केंद्र सरकार, संघ के एजेंडे पर काम कर रही है.
जब से मोदी सत्ता में आये हैं, समाज में सांप्रदायिकता का बोलबाला बढ़ गया है. उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को 50–50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की . साथ ही हाईकोर्ट की देखरेख में एसआइटी गठन कर मामले की जांच करने की मांग की.
वृंदा करात ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार के दबाव में प्रशासन की ओर से मामले को हल्का कर दिखाया जा रहा है. दोषी व्यक्तियों को प्रशासन कड़ी से कड़ी सजा दे, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न हो. उन्होंने दादरी कांड का जिक्र करते हुए इस मामले को उससे भी गंभीर बताया. श्रीमती करात के साथ राज्य सचिव गोपीकांत बक्सी, जिला सचिव अयूब खान समेत कई कार्यक्रता शामिल थे.
इससे पहले चंदवा में वृंदा करात ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है.हेरहंज में हुई घटना जघन्य अपराध है. भले ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया, पर हकीकत अब तक सामने नहीं आ पाया है. केंद्र में राष्ट्रवाद का दिखावा हो रहा है और यहां सरकार राष्ट्र विरोधी कार्य करवाये जा रही है. श्रीमती करात नवादा जाने के क्रम में कुछ देर के लिए चंदवा रुकी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >