दो पशु व्यापारी को मार कर पेड़ से लटकाया

बालूमाथ. पुलिस पर िकया पथराव, लाठी चार्ज, फायरिंग बालूमाथ : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित झाबर ग्राम के खपरैल बर के पास पशु व्यापारी मजलूम अंसारी (35) व इंतियाज खान (14) की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गयी़ शवों को पेड़ से लटका दिया गया़ मजलूम अंसारी हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा […]

बालूमाथ. पुलिस पर िकया पथराव, लाठी चार्ज, फायरिंग

बालूमाथ : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित झाबर ग्राम के खपरैल बर के पास पशु व्यापारी मजलूम अंसारी (35) व इंतियाज खान (14) की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गयी़ शवों को पेड़ से लटका दिया गया़

मजलूम अंसारी हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा का और इंतियाज खान आराहरा का रहनेवाला था़ घटना के विराेध में परिजनों और आक्रोशित लोगों ने बालूमाथ थाना चौक के समीप एनएच-99 को तीन घंटे तक जाम रखा़ पुलिस पर पथराव किया़ पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया़ पुलिस ने करीब 80 चक्र हवाई फायरिंग भी की़ इसके बाद लोग

शांत हुए़

घटना में एसडीएम और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये़ कुछ ग्रामीणों को भी चोट लगी है़

मेले में पशु बेचने जा रहे थे दोनों : मजलूम अंसारी के भाई मनौव्वर ने बताया : मेरा भाई इंतियाज खान को लेेकर अपनी ससुराल डुमरटांड़ से पशु लेकर टुटीलावा (चतरा) में पशु मेले में बेचने जा रहा था़

इस बीच अज्ञात लोगों ने दोनों को अगवा कर लिया़ दोनों की हत्या कर दी़ इसके बाद शवों के गले में रस्सी बांध कर पेड़ के सहारे लटका दिया़ इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये़ शवों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया़ एनएच-99 को जाम कर दिया़

वार्ता के बाद भी शांत नहीं हुए लोग : विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद लातेहार एसपी अनुप बिरथरे, एसडीएम कमलेश्वर नारायण और लातेहार मुख्यालय डीएसपी बालूमाथ पहुंचे़ आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया़ बाद में 11 ग्रामीणों की कमेटी ने बालूमाथ थाना परिसर में एसपी से वार्ता की और कई मांगें रखी़ एसपी ने मामले का शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही़ एसडीएम ने सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की़ इसके बाद भी आक्रोशित लोग शवों को ले जाने नहीं दे रहे थे़

कई दो पहिये वाहन क्षतिग्रस्त : पुलिस ने लोगों को शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया़ इस बीच आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया़ पथराव में एसडीएम कमलेश्वर नारायणन, एएसआइ श्यामदेव मिश्रा और आरक्षी शिव कुमार उरांव घायल हो गये़ लोगों के शांत नहीं होने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया, करीब 80 चक्र हवाई फायरिंग की़ इसके बाद लोगों के हटने पर पुलिस दोनों शवाें को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी़ घटना में कई दोपहिये वाहन क्षतिग्रस्त हो गये़

डीसी ने शांति समिति की बैठक की : लातेहार के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने माहौल को शांत करने के उद्देश्य से बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की़

जवानों ने किया मार्च : लाठी चार्ज व पथराव के बाद मची अफरा-तफरी के बीच लातेहार एसपी अनुप बिरथरे ने खुद कमान संभाली़ जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया़ स्थिति समान्य होने के बाद मुख्यालय डीएसपी और इंस्पेक्टर को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे़

एसडीएम व दो पुलिसकर्मी घायल

एसडीएम कमलेश्वर नारायणन, एएसआइ श्यामदेव मिश्रा और आरक्षी शिव कुमार उरांव

इन ग्रामीणों को लगी चोट

जर्री निवासी दिलमोहम्मद का पैर टूटा, नाजिर मिया (डुमरटांड़) का सिर फटा, आजाद अंसारी के सिर में लगी चोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >