बाहर से ट्यूशन कर पूरी कर रहे पढ़ाई

राजकीय पॉलिटेक्निक में फैकल्टी की कमी, विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में सुनील कुमार लातेहार : जिले के इकलौते तकनीकि शिक्षण संस्थान राजकीय पॉलिटेक्निक लातेहार में फैकल्टी की घोर कमी है. इससे छात्रों का भविष्य अंधेरे में है. यहां चार ब्रांच इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, सिविल व कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई होती है. हर ब्रांच में 60-60 सीटें […]

राजकीय पॉलिटेक्निक में फैकल्टी की कमी, विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में
सुनील कुमार
लातेहार : जिले के इकलौते तकनीकि शिक्षण संस्थान राजकीय पॉलिटेक्निक लातेहार में फैकल्टी की घोर कमी है. इससे छात्रों का भविष्य अंधेरे में है. यहां चार ब्रांच इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, सिविल व कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई होती है. हर ब्रांच में 60-60 सीटें हैं. सिविल एवं कंप्यूटर साइंस में कोई भी सरकारी शिक्षक नहीं है. ये दोनों ब्रांच अनुबंधित शिक्षकों के हवाले है.
फैकल्टी के अभाव में इन छात्रों को बाहर जा कर ट्यूशन लेना पड़ रहा है. इलेक्ट्रिकल में एक एवं मेकैनिकल ब्रांच में तीन स्थायी शिक्षक हैं. फैकल्टी की कमी होने के कारण केवल 40 फीसदी छात्रों की उपस्थित नियमित रहती है. संस्थान में कम से कम आठ विभागाध्याक्ष, 16 व्याख्याता, 24 शिक्षक और 16 इंस्ट्रक्टर की आवश्यकता है. यही नहीं वर्षों से प्रभारी प्राचार्य द्वारा संस्थान का संचालन हो रहा है. सरकार स्थायी प्राचार्य की भी नियुक्ति नहीं कर पा रही है.
नहीं होता है प्रैक्टीकल
राजकीय पॉलिटेक्निक लातेहार में प्रैक्टीकल महीनों से बंद है. लैब में न कोई इंस्ट्रक्टर है और न कोई सामग्री, सिर्फ प्रयोगशाला का बोर्ड लगा है. प्रयोगशाला के अभाव में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थियों को सिर्फ थ्योरी पढ़ कर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ रहा है.
क्या कहते हैं प्रभारी प्राचार्य
प्रभारी प्राचार्य जीतेंद्र नारायण का कहना है कि सरकार ने जो व्यवस्था बहाल की है, उसी के तहत अध्ययन-अध्यापन का कार्य संचालित हो रहा है. लैब में इंस्ट्रक्टर की बहाली नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >