सीआरपीएफ जवान को दी गयी श्रद्धांजलि : चंदवा

चंदवा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ ई-11 बटालियन के कैंप में जवान प्रदीप कुमार मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गयी. वह बनीयापुर छपरा के रहने वाले थे. उनकी मौत शनिवार की सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी. शनिवार की दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को कैंप परिसर लाया गया. कमांडेट लातेहार […]

चंदवा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ ई-11 बटालियन के कैंप में जवान प्रदीप कुमार मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गयी. वह बनीयापुर छपरा के रहने वाले थे. उनकी मौत शनिवार की सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी. शनिवार की दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को कैंप परिसर लाया गया. कमांडेट लातेहार पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी व जवानों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गृह भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >