बारियातू : एनएच 99 स्थित गिद्दी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक हाइवा (जेएच 13सी 6305) अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हाइवा टोरी अनलोड़िंग स्टेशन से कोयला खाली कर आम्रपाली लौट रहा था. गिद्दी मोड़ के समीप हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया.
इसमें चालक राजू महतो (चतरा) बुरी तरह घायल हो गया. राजू का एक पैर टूट गया है. सीने में भी चोट है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे रिम्स रांची भेज दिया गया है. हाइवा मिश्रौल निवासी तुला साव का है. मामले की सूचना बालूमाथ पुलिस को दे दी गयी है.
