मनोज का सिर काट कर हत्या करने का मामला
चंदवा : गेरूआगड़ा निवासी मनोज नायक की सिर काट कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी रिंकु सिंह को चंदवा पुलिस ने मंगलवार की सुबह धोबी टोला स्थित आवास से धर दबोचा. रिंकु ने पुलिस के समक्ष बिरण के साथ मिल कर हत्या करने की बात कबूल की.
उसने बताया कि सिर काटने से पहले मनोज के सिर पर हथौड़ी से वार किया था. इससे वह बेसुध हो गया था. इसके बाद आरी से उसकी गरदन काट दी. पुलिस ने वह हथौड़ी भी बरामद कर ली है. मंगलवार को रिंकु को लातेहार जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि इस मामले में बिरण उर्फ वीरेंद्र को पहले ही जेल भेज दिया गया है.
