कौशल प्रशिक्षण के बाद 500 महिलाओं को मिला प्रमाण पत्र, प्रोत्साहन राशि का भी ऐलान

कौशल प्रशिक्षण के बाद 500 महिलाओं को मिला प्रमाण पत्र, प्रोत्साहन राशि का भी ऐलान

लातेहार ़ शहर के चंदनडीह स्थित मेनोनाइट गर्ल्स हॉस्टल में रविवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और एसजीआरएस एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये. इस कार्यक्रम में चंदवा और लातेहार की 500 महिलाओं व युवतियों को छह माह का सीनियर सेविंग मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण पूरा करने पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कम से कम तीन माह नौकरी करती हैं, तो उन्हें श्रम विभाग की ओर से विशेष प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रशिक्षण लेने वाली पांच महिलाओं के खाते में सिलाई मशीन के लिए आवश्यक राशि का हस्तांतरण किया जायेगा. मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, हेड क्लर्क रंजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार, एसजीआरएस के अब्दुल जब्बार, मनोज दत्त देव, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार तथा ट्रेनर अंजू कुमारी, ज्योति कुमारी व काजल कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. जीर्णोद्धार के बाद शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय

बेतला. बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू चौक पर अवस्थित शिव मंदिर और शिव ढोड़ा शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव सह राजा मेदिनी राय प्रतिभा सम्मान समारोह मनाने को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया संजय सिंह ने की. बैठक में होली को देखते हुए स्थापना दिवस समारोह के तिथि को अगली बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया कि सबसे पहले को कुटमू मोड़ स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार का काम कराया जायेगा. जीर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा. बैठक में जयप्रकाश रजक, सिद्धेश्वर पासवान,भगवान प्रसाद, उमेश रजक, लक्ष्मी प्रसाद, अखिलेश विश्वकर्मा,संतोषी सिंह, बिनोद सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >