लंबित बकाया के भुगतान की मांग

24 लेट-1- ज्ञापन सौंपने जाती सेविकाएं.लातेहार. झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन लातेहार ने उपायुक्त एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में रेडी टू इट पोषाहार को केंद्र तक उपलब्ध कराने, गोदाम परियोजना से अलग रखने तथा पूर्व के बकाया पोषाहार राशि का भुगतान करने की मांग की गयी है. प्रदेश […]

24 लेट-1- ज्ञापन सौंपने जाती सेविकाएं.लातेहार. झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन लातेहार ने उपायुक्त एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में रेडी टू इट पोषाहार को केंद्र तक उपलब्ध कराने, गोदाम परियोजना से अलग रखने तथा पूर्व के बकाया पोषाहार राशि का भुगतान करने की मांग की गयी है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकंुद प्रसाद सिन्हा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा बंद पोषाहार का पैकेट रेडी टू इट आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, धातृ व शून्य से तीन वर्ष के बच्चों लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रखंड से केंद्र पर पोषाहार आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने खर्च पर ले जाया जा रहा है. इसमें 300 से 700 रुपये तक व्यय करना पड़ रहा है. एक आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 3700 रुपये है, वह भी नियमित नहीं मिलता. ऐसे में पोषाहार अपने खर्च पर केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश देना बेमानी है. उन्होंने कहा कि पोषाहार केंद्र पर नहीं ले जाने पर सेविकाओं को चयनमुक्त करने की धमकी दी जाती है. ज्ञापन में लातेहार जिला के सभी परियोजना में 2011-12 एवं 2013-14 के पूर्व बकाया पोषाहार की राशि का भुगतान करने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >