बिजली विहीन सात गांव के 200 ग्रामीणों को दिया गया सोलर लैंप

ग्रामीण सोलर लैंप पाकर हुए खुश, बोले यह जनहित का अखबार गारू(लातेहार) : लातेहार के नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड में बिजली से वंचित सात गांव के दो सौ ग्रामीणों के बीच प्रभात खबर ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सोलर लालटेन का वितरण किया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित वितरण समारोह में भारतीय स्टेट बैंक […]

ग्रामीण सोलर लैंप पाकर हुए खुश, बोले यह जनहित का अखबार

गारू(लातेहार) : लातेहार के नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड में बिजली से वंचित सात गांव के दो सौ ग्रामीणों के बीच प्रभात खबर ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सोलर लालटेन का वितरण किया.
प्रखंड मुख्यालय में आयोजित वितरण समारोह में भारतीय स्टेट बैंक गारू के शाखा प्रबंधक सुलेमान एक्का, प्रभात खबर के जीएम अंजय शर्मा व धांगरटोला के मुखिया शिवशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से रूप से ग्रामीणों के बीच सोलर लालटेन का वितरण किया. बिजली से वंचित प्रखंड के सात गांव कारी हेनार, जैगीर, गोताग, कोरवाटोली, पीरी, बंदुआ, सुरकुमी के ग्रामीण सोलर लालटेन पाकर काफी खुश थे.
बिजली विहीन सुरकुमी गांव के नरेश सिंह, पतवा सिंह, डेगन किसान, धनेश्वर किसान, श्यामदेव नगेसिया, जैगीर गांव के पूरनचंद बृजिया, विनोद बृजिया, बालकिशुन सिंह, सुनील उरांव, बंदुआ गांव के शशि रोशन उरांव व राजेश उरांव समेत अन्य लोगों ने प्रभात खबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रभात खबर जनहित का अखबार है. इससे पूर्व सरयू के लाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित समारोह में गोतांग, पीरी, कोरवाटोली व बंदुआ गांव के ग्रामीणों को सोलर लालटेन मुहैया कराया गया.
इस अवसर पर लातेहार प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह, गारू प्रतिनिधि कृष्णा गुप्ता, सरयू प्रतिनिधि मो इमरान (सोनू) समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
सामाजिक दायित्वों का निर्वह्न करता है प्रभात खबर: अंजय शर्मा : प्रभात खबर के जीएम अंजय शर्मा ने कहा कि प्रभात खबर अपने सामाजिक दायित्व का निवर्हन बखूबी करता है. चाहे प्रतिभाओं को सम्मानित करना हो या फिर खेलकूद का आयोजन कराना, प्रभात खबर सामाजिक सरोकार में आगे रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >