मनिका : प्रखंड के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रखंड मुख्यालय के बोनाजा कंप्यूटर सेंटर में शुक्रवार को भारत के प्रथम शिक्षिका समाजसेवी व महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव राजीव रंजन ने कहा कि सावित्री बाई निरक्षर महिला थी, जिन्हें अपने पति से शिक्षा मिली थी.
पति से शिक्षित होकर उन्होंने समाज में महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली. कहा कि सबसे पहले उन्होंने अपने गांव में स्कूल खोल कर लड़कियों को शिक्षित करने पर बल दिया.
उन्होंने विधवा विवाह समेत कई कल्याणकारी कार्य महिलाओं के उत्थान के लिए किया. इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किये. मौके पर उमाशंकर गुप्ता, राजू रंजन, धीरज यादव, रवींद्र सिंह, उदय ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित थे.
