दहेज के लिए हत्या का आरोप

मनिका : थाना क्षेत्र के बरियातू गांव निवासी राजेश सिंह पर छिपादोहर निवासी बासुदेव सिंह ने दहेज के खातिर उसकी बहन फूलमनी देवी (24) की हत्या कर देने का अारोप लगाया है. बासुदेव सिंह ने मनिका थाना में दर्ज नामजद प्राथमिकी में बताया है कि उसकी बहन की शादी राजेश सिंह से हुई थी. राजेश […]

मनिका : थाना क्षेत्र के बरियातू गांव निवासी राजेश सिंह पर छिपादोहर निवासी बासुदेव सिंह ने दहेज के खातिर उसकी बहन फूलमनी देवी (24) की हत्या कर देने का अारोप लगाया है. बासुदेव सिंह ने मनिका थाना में दर्ज नामजद प्राथमिकी में बताया है कि उसकी बहन की शादी राजेश सिंह से हुई थी.

राजेश सिंह दहेज में मोटरसाइकिल लाने के लिए हमेशा उसकी बहन फूलमनी को प्रताड़ित किया करता था और छह अक्तूबर को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. वहीं, फूलमनी के ससुरालवालों का कहना है कि राजेश सिंह बाहर कमाने गया था. शनिवार को जब घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. लड़ाई-झगड़े में फूलमनी ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >