मशीन खराब, अपडेट नहीं हो रहा पासबुक

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय में एकमात्र भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पासबुक संधारण करने के लिए लगी मशीन आठ माह से खराब है. मशीन खराब होने से ग्रामीणों का पासबुक अपडेट नहीं हो पा रहा है. बैंक में प्रतिदिन रोजाना बड़ी संख्या में लोग पासबुक लेकर पहुंचते हैं लेकिन मशीन खराब होने के […]

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय में एकमात्र भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पासबुक संधारण करने के लिए लगी मशीन आठ माह से खराब है. मशीन खराब होने से ग्रामीणों का पासबुक अपडेट नहीं हो पा रहा है.

बैंक में प्रतिदिन रोजाना बड़ी संख्या में लोग पासबुक लेकर पहुंचते हैं लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ता है. स्थानीय बैंक में प्रखंड के लगभग दस हजार खाता धारी है. कई बार खाताधारियों ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय उपभोक्ताओं ने उपायुक्त से इस दिशा में पहल करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >