ट्रक और लॉरी में टक्कर, चालक घायल

चंदवा़ : रांची-मेदिनीनगर पथ स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के समीप सोमवार सुबह ट्रक और टेलर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ भाग गया. लॉरी चालक आरिफ खान वाहन में ही मौजूद था. सूचना के बाद […]

चंदवा़ : रांची-मेदिनीनगर पथ स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के समीप सोमवार सुबह ट्रक और टेलर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ भाग गया. लॉरी चालक आरिफ खान वाहन में ही मौजूद था.

सूचना के बाद एसआइ सुकरा उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. टेलर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. टेलर (आरजे 05जीबी-3855) मेदिनीनगर से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. वहीं ट्रक (जेएच01सीआर-6911) रांची से लातेहार की ओर जा रहा था. उक्त स्थान पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया. खबर लिखे जाने तक घायल का उपचार सीएचसी में जारी था. दोनों वाहनों को पुलिस थाना ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >