बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

गारू़ : गारू तथा सरयू थाना क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आयी ज आंधी के साथ जम कर बारिश हुई़ इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई घरों के एस्बेस्टस उड़ गये़ गारू,बेतला और महुआडाड़ सड़क पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गयी इससे आवागमन प्रभावित हो गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी […]

गारू़ : गारू तथा सरयू थाना क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आयी ज आंधी के साथ जम कर बारिश हुई़ इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई घरों के एस्बेस्टस उड़ गये़ गारू,बेतला और महुआडाड़ सड़क पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गयी इससे आवागमन प्रभावित हो गया.

प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी भंडप धाम में वर्षों पुरानी नीम का पेड़ गिर गया. इससे देवी धाम का मंदिर क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया. आंधी-पानी से प्रखंड मुख्यालय के बिहारी प्रसाद,समेत सुरकुमी, कारवाई, लाई डोमाखाड़ गांव के एक दर्जनों लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो गया. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आधे घंटे तक हुई बारिश से खेत, सड़क, छोटे-बड़े तालाब, डोभा में पानी भर गया़ बारिश से ईट भट्टा समेत फल-सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >