दिव्यांग बच्चों ने माता-पिता को चिट्ठी लिखकर मतदान के लिए किया जागरूक

लातेहार : जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बच्चों के माध्यम से भी माता पिता को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है. सोमवार को शहर के पहाड़पुरी […]

लातेहार : जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बच्चों के माध्यम से भी माता पिता को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है.

सोमवार को शहर के पहाड़पुरी में अवस्थित कार्मेल आशा केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने अपने माता पिता को एक चिट्ठी लिख कर मतदान के प्रति जागरूक किया. इसके अलावा रंगोली और पेंटिंग बनाकर मतदान देने का संदेश दिया गया. मौके पर स्वीप के वरीय अधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को जरूर मनायें और अपने अभिभावक को वोट करने के लिए जागरूक करें. मौके पर एडीएफ सुभ्रा सेन, एपीआरओ नेहा तिवारी और मुर्शीद अंसारी ने दिव्यांग बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने में उत्साहित किया.

इस मौके पर कार्मेल आशा केंद्र की सिस्टर टेरेसा ने कहा कि लातेहार जिला में शत प्रतिशत मतदान हो इसलिए केंद्र में रहने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील कर 29 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. कार्मेल आशा केंद्र के 50 दिव्यांग बच्चे मतदान जागरूकता अभियान में शामिल हुए. पांच वर्षीय गीता जो अपने हाथों से नहीं लिख सकती उसने अपने दोनों पैरों से अभिभावक को मतदान करने के लिए चिट्ठी लिखा. उसने कहा कि वह आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >