कार के ऊपर पलटा 12 चक्का ट्रक, दबकर एक की मौत

चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंडवा घाटी में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

चंदवा. चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंडवा घाटी में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक (ओडी95टी-4789) अनियंत्रित होकर कार (जेएच01डीवी-9050) पर पलट गया. ट्रक के पलटने से कार पूरी तरह दब गया. कार चला रहे चालक इसमें दब गये. जबकि कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना के बाद प्रशासन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. करीब एक घंटे की मस्कट के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल गया. मृतक की पहचान प्रकाश साहू (संजय गांधी पथ, लोहरदगा) के रूप में की गयी. मृतक की पत्नी श्यामप्यारी देवी इस घटना में बाल बाल बच गयी. उन्हें भी हल्की चोट आयी है. उनका इलाज चंदवा सीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार प्रकाश साहू पत्नी श्याम प्यारी देवी के साथ चंदवा के नगर मंदिर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. जहां से देर शाम वह घर लौट रहे थे. इसी दौरान उक्त हादसा हुआ. इधर घटना के बाद डेढ़टंडवा घाटी में काफी जाम लग गया. स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >