खूंटी : 48 घंटे से अधिक समय बाद भी अपह्त जवानों का सुराग नहीं, माता पिता का रो रो कर बुरा हाल

महुआडांड़ : बिते दिनों खूंटी जिला से पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा सांसद कड़िया मुंडा के आवास से हथियार सहित उनके तीन अंगरक्षकों अगवा कर लिया गया. 48 घंटे से अधिक समय बित गये हैं, लेकिन अब तक जवानों का कोई सुराग नहीं मिला है. उन तीनों में एक जवान सुबोध कुजूर लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र […]

महुआडांड़ : बिते दिनों खूंटी जिला से पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा सांसद कड़िया मुंडा के आवास से हथियार सहित उनके तीन अंगरक्षकों अगवा कर लिया गया. 48 घंटे से अधिक समय बित गये हैं, लेकिन अब तक जवानों का कोई सुराग नहीं मिला है. उन तीनों में एक जवान सुबोध कुजूर लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र निवासी है. अगवा के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

ग्राम सेमरबुढ़नी का रहने वाला सिरील कुजूर ने बताया कि सुबोध ही अपने घर परिवार के सदस्यों का अपने से दो छोटे भाई एव दो बहने की पढाई का खर्च वहन कर रहा है. छोटा भाई सतीश कुजूर पढ़ाई पूरी करने के बाद जिला पुलिस बल लातेहार के बालूमाथ मे कार्यरत है. दोनों छोटी बहन कृति किरण कुजूर एव अरूणा कुजूर के द्वारा लोहरदगा मे बीएड की तैयारी कर रही है.

अपहृता जवान सुबोध की पत्नी संगीता हेरेन पटना के कुरगी होस्पिटल मे एएनएम के पद मे कार्यरत है. जवान के बूढ़े माता-पिता व बहन ने सरकार से जल्द व सकुशल रिहाई की मांग की है. उन्होंने सरकार के प्रति नाराजगी भी जतायी कि उनके भाई के साथ इतना बड़ा हादसा हो चुका है बावजूद स्थानीय पुलिस व प्रशासन ढाढस देने भी उनके घर नहीं पहुंचे. इधर, घर में परिचितों का आनाजाना लगा हुआ है और उन्हें लोग संतावना देते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >