पुल निर्माण की धीमी गति देख भड़के उपायुक्त

लातेहार : मनिका प्रखंड के दौरे पर निकले उपायुक्त राजीव कुमार जब एनएच 75 पर दुमुहान पुल के पास से गुजर रहे थे, उन्होंने अपना वाहन रुकवा कर औरंगा नदी पर बन रहे पुल निर्माण का जायजा लिया. उपायुक्त श्री कुमार पुल निर्माण की धीमी गति को देख भड़क गये. उन्होंने कहा कि संवेदक की […]

लातेहार : मनिका प्रखंड के दौरे पर निकले उपायुक्त राजीव कुमार जब एनएच 75 पर दुमुहान पुल के पास से गुजर रहे थे, उन्होंने अपना वाहन रुकवा कर औरंगा नदी पर बन रहे पुल निर्माण का जायजा लिया. उपायुक्त श्री कुमार पुल निर्माण की धीमी गति को देख भड़क गये. उन्होंने कहा कि संवेदक की लापरवाही के कारण पुल निर्माण कार्य में देरी हो रही है. उन्होंने कहा कि संवेदक पुल निर्माण को पंचवर्षीय योजना नहीं बनायें. उन्होंने बरसात के पूर्व पुल निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं होने पर संवेदक पर कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >