लातेहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन पर पिछड़े जिले के उपायुक्तों के साथ आयोजित बैठक की तैयारियों को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बैठक में जिले में विकास की संभावनाएं एवं विकास में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की. उपायुक्त श्री कुमार ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
लातेहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन पर पिछड़े जिले के उपायुक्तों के साथ आयोजित बैठक की तैयारियों को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बैठक में जिले में विकास की संभावनाएं एवं विकास में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की. उपायुक्त श्री कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, जेएसएलपीएस समेत अन्य विभाग की बारी-बारी से समीक्षा कर योजनाओं को गति देकर धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.
इस दौरान उपायुक्त श्री कुमार ने अधिकारियों को एक सौ दिन की कार्य योजना तैयार कर योजना संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजना संचालन में अधिकारी कोताही नहीं बरतें. कोताही करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अक्षय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मार्सल खलखो, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर उपस्थित थे.
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूर्ण करने के लिए दिया टास्क : उपायुक्त श्री राजीव कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को ससमय धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारियों को टास्क दिया. उन्होंने हर हालत में योजनाओं को केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप निर्धारित समय के अंदर योजना धरातल पर उतारने की बात कही.