स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच बच्चों से मिले डीसी

लातेहार : महुआडांड़ जाने के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार सदर प्रखंड के कोने गांव स्थित उत्क्रमित मवि पहुंच बच्चों से बातचीत की. उन्होंने बच्चों से किताब लेकर कुछ सवाल पूछे. जिस पर छात्रों ने झिझकते हुए सवालों के जवाब दिये. उपायुक्त ने बच्चों से मन लगा कर पढ़ने की अपील की. कहा कि अगर […]

लातेहार : महुआडांड़ जाने के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार सदर प्रखंड के कोने गांव स्थित उत्क्रमित मवि पहुंच बच्चों से बातचीत की. उन्होंने बच्चों से किताब लेकर कुछ सवाल पूछे. जिस पर छात्रों ने झिझकते हुए सवालों के जवाब दिये. उपायुक्त ने बच्चों से मन लगा कर पढ़ने की अपील की. कहा कि अगर आपके आसपास का कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता है, तो उसे स्कूल में लायें. उपायुक्त को अपने पास पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखायी पड़े. इसके बाद उपायुक्त पास के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां नाश्ता कर रहे बच्चों का हाल चाल जाना. उन्होंने केंद्र की सेविका व सहायिका को पोषण के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >