लातेहार :रांची – मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर लातेहार थाना क्षेत्र के करकट गांव के समीप रविवार की दोपहर तकरीबन एक बजे एक ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल, लातेहार में किया. बाद में तीनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायलों में बोलेरो चालक सुबोध जायसवाल एवं सड़क के किनारे आराम कर रहे दो मुसहर जीतेंद्र मुसहर एवं अरूण मुसहर का नाम शामिल है.
लातेहार : सड़क के किनारे आराम कर रहे दो शख्स को गाड़ी ने कुचला
लातेहार :रांची – मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर लातेहार थाना क्षेत्र के करकट गांव के समीप रविवार की दोपहर तकरीबन एक बजे एक ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल, लातेहार में किया. बाद में तीनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया […]

जानकारी के अनुसार एक ट्रक (यूपी-81- 2420) मेदिनीनगर की ओर से आ रही थी और ट्रक ने सामने की ओर से आ रही बेलोरो (जेएच 01 बीडी-4786) को सामने से धक्का मार दिया. दुर्घटना में दोनो वाहन सड़क के किनारे खेत में उतर गयी. इस दुर्घटना ने सड़क के किनारे आराम कर रहे दो मुसहरों को अपने चपेट में ले लिया. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लातेहार सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया. घायलों में सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.